best news portal development company in india

दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ विधायक ने मनाई होली, बांटे रंग और पिचकारी

SHARE:

सिंगरौली। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह ने नवप्रवाह समिति द्वारा संचालित CWSN (दिव्यांग) छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान विधायक ने बच्चों को गुलाल लगाकर तथा पिचकारी और रंग वितरित कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह ने नवप्रवाह समिति द्वारा संचालित CWSN (दिव्यांग) छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान विधायक ने बच्चों को गुलाल लगाकर पिचकारी और रंग वितरित किए तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। दिव्यांग बच्चों ने भी रंगों के इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दिव्यांग बच्चों के बीच आकर होली मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

Leave a Comment