हरदोई। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम मां-बेटे की मौत की हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 16 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में उसकी 46 वर्षीय मां ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम मां-बेटे की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 16 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख उसकी 46 वर्षीय मां सदमे में आ गई और मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पिहानी चुंगी क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश गुप्ता के पुत्र हिमांशु ने मंगलवार शाम घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत का सदमा मां गीता सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।






