best news portal development company in india

‘द अलायंस’ में सोहेल खान का भावुक खुलासा, बोले- बचपन में यौन शोषण का शिकार हुआ था

SHARE:

मनोरंजन डेस्क। रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में अभिनेता सोहेल खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था, लेकिन शर्म और डर के कारण उन्होंने कई वर्षों तक यह बात किसी को नहीं बताई।

रियलिटी शो द अलायंस में अभिनेता सोहेल खान ने अपनी जिंदगी का एक बेहद दर्दनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था, लेकिन शर्म और डर के कारण उन्होंने वर्षों तक यह बात किसी से नहीं कही। सोहेल ने शो में कहा कि बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता को पूरी सच्चाई बताई। इस पर उनके पिता ने पूछा कि उन्होंने इतने लंबे समय तक यह बात क्यों छिपाई। जवाब में सोहेल ने कहा कि उन्हें ऐसी बातें बताने में शर्म महसूस होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह रैगिंग और बुलिंग के सख्त खिलाफ हैं। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए सोहेल ने बताया कि वह हमेशा अपने बेटों को सलाह देते हैं कि यदि कोई उन्हें परेशान करे, डराए या गलत व्यवहार करे, तो बिना झिझक तुरंत उनसे बात करें और कोई भी बात मन में न रखें। शो के दौरान सोहेल ने अपने परिवार से जुड़ा एक और किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने ‘निर्वाण’ नाम सुझाया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। यदि उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो सोहेल खान और सीमा सजदेह ने वर्ष 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों अपने रिश्ते में सम्मान और दोस्ती बनाए हुए हैं तथा मिलकर अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रहे हैं।

Leave a Comment