best news portal development company in india

सिंगरौली में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान शुरू,विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

SHARE:

सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ शनिवार को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह और पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने विद्यार्थियों व नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

 

प्रदेशव्यापी ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान के तहत राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नशामुक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही गढ़वा, चितरंगी और नवानगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक श्री शाह ने छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही सुरक्षित और विकसित समाज की नींव होता है।

 

 

Leave a Comment