सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सात दिवस के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में परीक्षण कर उसका समाधान किया जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदक को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसमें प्राप्त शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।







