best news portal development company in india

“हर पैडल के साथ बढ़ेंगे सपने, विधायक रामनिवास शाह ने विद्यार्थियों को दी शिक्षा की नई उड़ान”

SHARE:

सिंगरौली। शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न में मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के तहत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।

शिक्षा के मार्ग में दूरी अब बाधा नहीं बनेगी। शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के तहत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं।

उक्त अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर छात्र-छात्रा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे विद्यालय तक आवागमन आसान होगा और पढ़ाई में नियमितता बनी रहेगी। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह पहल न केवल उनकी शिक्षा यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई प्रेरणा और आत्मविश्वास भी देगी। शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताते हुए विधायक ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया।

 

Leave a Comment