best news portal development company in india

हरियाली के संकल्प को जनआंदोलन बना रहे विधायक रामनिवास शाह, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में निभाई अग्रणी भूमिका

SHARE:

सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने “अमृत हरित महाअभियान 2.0” के तहत आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय सहभागिता की। गनियारी मुक्तिधाम एवं हिर्रवाह रिवर फ्रंट पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उन्होंने पौधा लगाकर जिलेवासियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने “अमृत हरित महाअभियान 2.0” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता करते हुए गनियारी मुक्तिधाम एवं हिर्रवाह रिवर फ्रंट पर पौधारोपण किया।

विधायक श्रीव शाह ने कहा कि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उनका कहना था कि जनभागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध सिंगरौली का सपना साकार होगा।

Leave a Comment