best news portal development company in india

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का सख्त शिकंजा, तीन वाहन जब्त

SHARE:

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग लगातार सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रहा है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में विभागीय टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त कर नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की है।

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की निगरानी लगातार असर दिखा रही है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है। खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान बिना नंबर के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बोल्डर का अवैध परिवहन करते पकड़ा, जिसे पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने गिट्टी का परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक MP66G0115 एवं MP66G2132 की जांच की। आवश्यक अभिवहन दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षित रखा गया। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिज संसाधनों के संरक्षण, राजस्व की सुरक्षा और पारदर्शी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment