सिंगरौली। जिले में विद्यालय से बाहर एवं अनामांकित छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान चला रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत डाला में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) आर.एल. शुक्ला ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया।
जिले में विद्यालय से बाहर रह गई एवं अनामांकित छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम डाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) आर.एल. शुक्ला ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर बालिका शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज की प्रगति का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक बालिका का विद्यालय में नामांकन और नियमित अध्ययन सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से सभी पात्र छात्राओं का शीघ्र नामांकन कराने की अपील की। साथ ही छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने और अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।







