best news portal development company in india

थाने में मेज पर पैर रखकर बैठी महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, बुजुर्ग फरियादी की अनदेखी की तस्वीर वायरल

SHARE:

नेशनल डेस्क। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना परिसर से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल फोटो में एक महिला कॉन्स्टेबल थाने की मेज पर दोनों पैर रखकर बैठी नजर आईं, जबकि सामने खड़ा एक बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर इंतजार करता दिखाई दिया।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना परिसर से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। वायरल फोटो में एक महिला कॉन्स्टेबल थाने के डेस्क पर दोनों पैर रखकर आराम फरमाती नजर आईं, जबकि सामने एक बुजुर्ग फरियादी अपनी शिकायत लेकर खड़ा इंतजार करता रहा। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने इसे पुलिस की संवेदनहीनता और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैये का उदाहरण बताया। बढ़ते विरोध के बीच पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित व्यवहार नहीं मिला। मामले की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वर्दी की गरिमा और आम नागरिकों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment