best news portal development company in india

सनकी पति बना हैवान, 8 माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

SHARE:

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव में एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में महिला के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 19 जून की सुबह नाश्ता बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए पति ने पत्नी का मुंह और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने मामले को सामान्य मौत बताकर छिपाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत दम घुटने और सांस रुकने से हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment