best news portal development company in india

विधायक रामनिवास शाह ने किया योगाभ्यास, कहा- स्वस्थ शरीर ही सफलता की असली पूंजी

SHARE:

सिंगरौली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माड़ा के इको पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ योग कर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माड़ा के इको पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत बताते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

विधायक श्री शाह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

Leave a Comment