best news portal development company in india

गैंगरेप मामले में कार्रवाई न होने से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी

SHARE:

हरदोई। जिले में मंगलवार को न्याय की मांग को लेकर एक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान अधिकारी महिला को समझाने में जुटे रहे।

गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान अधिकारी उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। महिला का आरोप है कि फरवरी में उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का कहना है कि न्याय मिलने के बजाय उसका ही चालान कर दिया गया और आरोपी पक्ष लगातार धमकियां देता रहा। डर के कारण उसे अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर शहर में शरण लेनी पड़ी। मामले का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अधिकारियों ने महिला के पति और बच्चों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी, जिसके बाद वह सुरक्षित टंकी से नीचे उतर आई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment