best news portal development company in india

किड्स जोन ‘उल्लास’ के स्थापना दिवस पर बच्चों ने बिखेरे रंग, स्क्रीन टाइम कम करने का दिया संदेश

SHARE:

सिंगरौली। ज्योत्सना महिला समिति द्वारा संचालित किड्स जोन ‘उल्लास’ ने अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर रविवार को सीईटीआई परिसर में प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक विकास की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सीलोव्स अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सीईटीआई परिसर स्थित किड्स जोन ‘उल्लास’ का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। ज्योत्सना महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रचनात्मक गतिविधियां और ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीलोव्स अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा ने कहा कि आधुनिक दौर में बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम चिंता का विषय है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स से दूर रखते हुए पुस्तकों, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र में मजबूत बुनियाद और सकारात्मक वातावरण देना बेहद जरूरी है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार का विकास हो सके। समारोह का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने ‘बम बम बोले’, ‘लाल टमाटर’, ‘बच्चे मन के सच्चे’ और ‘लकड़ी की काठी’ जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों द्वारा तैयार की गई ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रदर्शनी ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किड्स जोन ‘उल्लास’ से जुड़ने के बाद बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना, सामाजिक सहभागिता और पढ़ने की आदत विकसित हुई है। साथ ही वे मोबाइल स्क्रीन से दूर रहकर नई गतिविधियों में रुचि लेने लगे हैं।

Leave a Comment