best news portal development company in india

साइकिल पर सवार हुआ सिंगरौली, ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली से दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

सिंगरौली। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार की सुबह सिंगरौली में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ चून कुमारी स्टेडियम से हुआ, जो सेंट जोसेफ कॉन्वेंट मार्ग से होकर पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। साइकिल सवारों ने पूरे मार्ग में फिटनेस, स्वच्छता और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम और दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने नागरिकों से छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल अपनाने का आग्रह किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, योगा फाउंडेशन के सदस्यों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह, उप आयुक्त नगर निगम आरपी बैस सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के लिए साइकिल को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की जरूरत है।

Leave a Comment