सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर निगम सिंगरौली ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गनियारी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में जनप्रतिनिधियों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के नेतृत्व में पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्लांट का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम सिंगरौली ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गनियारी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में जनप्रतिनिधियों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। विजिट के दौरान पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन तथा मृत मवेशियों के वैज्ञानिक निपटान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें प्लांट की कार्यप्रणाली और अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण बेहद आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों में लोगों को जागरूक कर इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक परिवार तक नियमित रूप से कचरा वाहन पहुंचाने तथा जनजागरूकता के लिए नवाचार आधारित अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा नागरिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।







