सिंगरौली। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने वैढ़न स्थित काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह का प्रयास लगातार दिखाई दे रहा है। वैढ़न स्थित काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर विधायक ने प्रतिभागी बच्चों और बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।
विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष और सफलता का पाठ पढ़ाने वाली पाठशाला हैं। उन्होंने बच्चों से खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। शिविर में शामिल बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। ऐसे शिविर युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करते हैं।







