best news portal development company in india

“बेटियां बनेंगी देश का भविष्य” : मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को दिए सपनों को उड़ान देने के मंत्र

SHARE:

सिंगरौली। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालिकाओं और बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें आत्मनिर्भरता, शिक्षा और आत्मविश्वास का संदेश दिया। NTPC विंध्याचल के ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का भविष्य संवारती हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं ने हस्तनिर्मित गुलदस्ते भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बच्चों ने प्रार्थना गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संवाद के दौरान जब एक बालिका ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना साझा किया, तो मुख्यमंत्री ने उसे और अन्य बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से पूरा करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के हर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

Leave a Comment