best news portal development company in india

सिंगरौली महोत्सव 2026 की तैयारियों का विधायक श्री शाह ने लिया जायजा।

SHARE:

सिंगरौली सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आगामी “सिंगरौली महोत्सव 2026” की तैयारियों को लेकर बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिंगरौली में आयोजित होने जा रहे “सिंगरौली महोत्सव 2026” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में सिंगरौली विधायक श्री शाह ने बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम का दौरा कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की सुविधा सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समिति को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। विधायक ने 23 मई को मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाला आयोजन है, जिसे भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन एवं आयोजन समिति लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Comment