best news portal development company in india

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

SHARE:

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने देवसर वृत्त में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने देवसर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने देवसर वृत्त के विभिन्न गांवों में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों, रिहायशी मकानों और दुकानों की सघन तलाशी ली गई। कार्रवाई में प्रदीप कोरी निवासी छुईलहवा, लालू जायसवाल निवासी लमसराई, लहुरमनी प्रसाद वैश्य, समारू साकेत निवासी देवरा और पूजा राय निवासी गुलहरिया के पास से अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी टीम ने मौके से 100 किलोग्राम महुआ लाहन, 31 पाव देसी मदिरा प्लेन, 16 पाव देसी मदिरा मसाला, 32 नग केन और 9 बोतल बीयर जब्त की। जब्त कुल 30.31 बल्क लीटर अवैध मदिरा एवं अन्य सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 20 हजार 135 रुपये बताया गया है। आबकारी विभाग ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment