best news portal development company in india

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, कमिश्नर-डीआईजी ने किया निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। जिले में आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 से 25 मई तक होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार को रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद एवं डीआईजी हेमंत चौहान ने कार्यक्रम स्थल चून कुमारी स्टेडियम और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर बी.एस. जामोद ने कलेक्टर गौरव बैनल के साथ चर्चा कर महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। वहीं डीआईजी हेमंत चौहान ने पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के साथ सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Comment