best news portal development company in india

जल गंगा संवर्धन अभियान: चंद्रमा टोला तालाब में अधिकारियों और जनसमूह ने किया श्रमदान

SHARE:

सिंगरौली। जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चंद्रमा टोला तालाब पर रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के नेतृत्व में वृहद श्रमदान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे और नगर निगम आयुक्त सबिता प्रधान सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने तालाब परिसर में सफाई और श्रमदान किया। अधिकारियों ने स्वयं फावड़ा उठाकर अभियान की शुरुआत की, जिससे लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। अभियान के दौरान तालाब की जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण कार्य भी शुरू किया गया। कमिश्नर बीएस जामोद ने निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाबों की केवल सफाई नहीं, बल्कि वर्षों से जमा गाद निकालकर उनका गहरीकरण करना जरूरी है, ताकि मानसून में अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब की मेढ़ मजबूत करने और वेस्ट वेयर की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से जल संरचनाओं के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि तालाबों का संरक्षण भविष्य की जल सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है।

Leave a Comment