ओम प्रकाश
सिंगरौली। रजमिलान क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह का सोमवार को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों समर्थकों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में खुशी का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुन और आतिशबाजी के बीच केक काटकर समर्थकों ने अपने प्रिय जनप्रतिनिधि का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में युवाओं का खास उत्साह देखने को मिला।
रजमिलान क्षेत्र के जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह का जन्मदिन सोमवार को यादगार अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन समारोह जनस्नेह और उत्साह का प्रतीक बन गया, जहां सैकड़ों की संख्या में समर्थक, मित्र और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने केक काटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। डीजे की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे आयोजन में अपनापन और भाईचारे का माहौल बना रहा।
उक्त अवसर पर हर्षित सिंह ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया। हर्षित सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास ही उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।
देखे वीडियो-







