best news portal development company in india

डिजिटल निगरानी से अवैध खनिज परिवहन पर लगाम, खनिज विभाग की कार्रवाई बनी मिसाल

SHARE:

पत्रकार ~ओम प्रकाश शाह 

सिंगरौली। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में खनिज विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अवैध खनिज परिवहन पर सख्त नजर रखी जा रही है।

जिले में खनिज संसाधनों के सुरक्षित और वैध परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में विभाग अब पूरी तरह डिजिटल मोड में काम करते हुए अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर रहा है। कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से बिना वैध ईटीपी संचालित वाहनों की पहचान कर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान तीन वाहनों पर ऑनलाइन ई-चालान जारी कर 5.60 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया, वहीं अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर बरगवां थाना में सुरक्षित खड़ा कराया गया। विभाग की इस सटीक और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली से यह स्पष्ट है कि अब खनिज परिवहन में किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पा रही है। खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा की सक्रिय भूमिका और डिजिटल निगरानी व्यवस्था ने पूरे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है। यह पहल न केवल अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने में सफल साबित हो रही है, बल्कि जिले में पारदर्शी और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत तस्वीर भी प्रस्तुत कर रही है।

Leave a Comment