best news portal development company in india

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा बनी संध्या दुबे के लिए जीवनदायिनी, सिंगरौली से एम्स भोपाल किया गया एयरलिफ्ट

SHARE:

सिंगरौली। मध्य प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए लगातार राहत का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले की विन्ध्य नगर निवासी 32 वर्षीय संध्या दुबे को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया, जहां उनका बेहतर उपचार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार संध्या दुबे पिछले कई दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। वाराणसी में इलाज के दौरान प्रसव के बाद नवजात की मृत्यु हो गई थी, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के चार दिन बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सेप्टीसीमिया की स्थिति बनने से हालत अत्यंत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की। इसके बाद कलेक्टर Gaurav Benal ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई कर पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह की निगरानी में मरीज को सिंगरौली हवाई पट्टी तक पहुंचाया गया, जहां से विशेष विमान द्वारा सीधे भोपाल रवाना किया गया। जिले में इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री  की मंशा के अनुरूप शुरू की गई यह सेवा गंभीर मरीजों को कम समय में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, ताकि किसी भी नागरिक का उपचार संसाधनों या दूरी के अभाव में प्रभावित न हो।

Leave a Comment