best news portal development company in india

Instagram पर ‘मिस्ट्री गर्ल’ से हुआ प्यार, मिलने पहुंचा पति तो सामने निकली अपनी ही पत्नी

SHARE:

प्रयागराज। जिले में सोशल मीडिया से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। दारागंज इलाके के एक शादीशुदा युवक ने इंस्टाग्राम पर एक अनजान लड़की समझकर जिस प्रोफाइल से दोस्ती की, वह दरअसल उसकी अपनी पत्नी की फर्जी आईडी निकली।

सोशल मीडिया पर नकली पहचान बनाकर बातचीत करना एक शादीशुदा युवक को भारी पड़ गया। दारागंज इलाके में रहने वाला युवक इंस्टाग्राम पर अपनी ही पत्नी को नहीं पहचान पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर प्यार का इजहार कर बैठा। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब दोनों ने मिलने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने बिना असली नाम और फोटो के नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। पति की नजर उस प्रोफाइल पर पड़ी तो उसने बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे चैटिंग बढ़ी, फ्लर्ट शुरू हुआ और मामला प्यार तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक अपनी ही पत्नी को नहीं पहचान पाया और उसे शादी के लिए प्रपोज तक कर डाला। दोनों के बीच कई दिनों तक रोमांटिक बातचीत चलती रही। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दोनों ने मिलने का फैसला किया। तय जगह पर पहुंचते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि जिस “मिस्ट्री गर्ल” से मिलने वह पहुंचा था, वह उसकी अपनी पत्नी निकली। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सोशल मीडिया के दौर का सबसे अनोखा ‘लव टेस्ट’ बता रहे हैं।

Leave a Comment