best news portal development company in india

जीरो टॉलरेंस अभियान: परिवहन विभाग की बिना परमिट दौड़ रहीं स्कूल गाड़ियों पर कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस में ऑन-द-स्पॉट चालान।

SHARE:

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग लगातार सकारात्मक और प्रभावी पहल कर रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने सतत निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूल वैन और बसों पर कार्रवाई की।

देखे वीडियो-

जिले में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग का संतुलित और सकारात्मक प्रयास सामने आया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने लगातार निगरानी कर बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूल वाहनों को चिन्हित किया। कार्रवाई के दौरान विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालान किया, वहीं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें जब्त करने के बजाय वाहन स्वामियों को सुधार का अवसर भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि वाहन संचालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैध प्रक्रिया में लाना है। विभाग का मानना है कि सुरक्षा और जिम्मेदारी दोनों साथ-साथ चलें, तभी सड़क व्यवस्था बेहतर बन सकती है।

पकड़े गए वाहन: MP66ZE5382, MP66P0568, MP66ZH5210, MP66ZR2598, MP66ZE2647, MP66P-0283 कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालान किया गया।

जागरूकता पर भी जोर- परिवहन विभाग की टीम द्वारा वाहन संचालकों को नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला परिवहन विभाग का “जीरो टॉलरेंस” अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment