best news portal development company in india

कुपोषण पर सख्त कलेक्टर, एनआरसी बैढ़न का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने बैढ़न स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के उपचार, आहार व्यवस्था और स्वच्छता मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि केंद्र में बेड खाली मिलते हैं, तो महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर तुरंत कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष सर्वे अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में कुपोषित बच्चों की प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर उन्हें समय पर एनआरसी में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उचित पोषण और चिकित्सकीय देखभाल मिल सके।

इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को निर्देशित किया कि बच्चों की रिकवरी रिपोर्ट पर नियमित निगरानी रखें और परिजनों को पोषण संबंधी जरूरी जानकारी भी प्रदान करें।

Leave a Comment