खरगोन। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिंताराम भोमारे 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जबकि ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जिले में इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिंताराम भोमारे 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जबकि ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सनावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में पीएम आवास योजना की 65 हजार रुपए की किश्त जारी करने के नाम पर आवेदिका से रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में सचिव की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर जिले में यह लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले झिरन्या क्षेत्र में भी एक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया था, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।







