best news portal development company in india

यूपी में आवास योजना का दायरा बढ़ा, 10 नई जातियां प्राथमिकता सूची में शामिल

SHARE:

उत्तर प्रदेश। यूपी  सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी का विस्तार करते हुए 10 नई जातियों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से अब भोंटिया, जौनसारी, राजी, गोंड, खरवार, परहिया, पंखा, अगरिया, पटारी और भुइंया समुदाय के पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान यह सामने आया कि ये समुदाय अब तक योजना की प्राथमिकता सूची से बाहर थे, जबकि कई पात्र परिवार आवास के लिए आवेदन कर चुके थे। सरकार ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन जातियों को प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया है। इससे महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन और कच्चे मकानों में रह रहे सभी पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं।

Leave a Comment