प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर में बुधवार शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर में सरेशाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल हालत में इरफान को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनीष शांडिल्य ने बताया कि लेनदेन के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।






