best news portal development company in india

आरटीओ की पहल से सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, जागरूकता और व्यवस्था में सुधार

SHARE:

पत्रकार- ओम प्रकाश 

सिंगरौली। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की सकारात्मक पहल से जिले में सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे लगातार जांच एवं जागरूकता अभियानों का असर अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है।

आमतौर पर कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले आरटीओ विभाग ने इस बार सख्ती के साथ संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों में केवल नियमों का पालन ही नहीं कराया जा रहा, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक कर एक सुरक्षित और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में निवास चौकी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान आरटीओ टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई जरूर की, लेकिन इसके साथ ही चालकों को समझाइश देकर भविष्य में गलती न दोहराने के लिए प्रेरित किया। कई स्थानों पर चालकों को मुफ्त में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर दिए गए, जिससे रात के समय सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसके अलावा, बिना तिरपाल सामग्री ढोने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आरटीओ अधिकारियों ने साफ किया कि उनका उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से सड़क पर अनुशासन बढ़ रहा है और लोग नियमों को बोझ नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के रूप में समझने लगे हैं। आरटीओ की यह सकारात्मक और मानवीय पहल जिले में एक नई मिसाल बनती नजर आ रही है।

Leave a Comment