best news portal development company in india

KBC में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह गिरफ्तार, बाढ़ राहत घोटाले में गईं जेल

SHARE:

श्योपुर।  जिले में बाढ़ राहत राशि घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में बड़ौदा तहसील की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अमिता सिंह तोमर वही हैं, जिन्होंने चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर 50 लाख रुपये जीते थे। उस समय उनकी पहचान एक साधारण प्रतिभागी के रूप में बनी थी, लेकिन अब उनका नाम करोड़ों के घोटाले से जुड़ गया है।

जिले में बाढ़ राहत राशि घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अमिता सिंह तोमर ने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर 50 लाख रुपये जीते थे, जिससे वे सुर्खियों में आई थीं। अब उनका नाम करोड़ों के गबन के आरोप में सामने आने से मामला चर्चा में है।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। आरोप है कि करीब 127 फर्जी खातों में लगभग 2.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस मामले में कई पटवारियों और बिचौलियों की भी संलिप्तता बताई जा रही है। घोटाले का खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहत राशि असली पीड़ितों तक पहुंचने के बजाय आरोपियों के परिचितों के खातों में भेजी गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए अमिता सिंह ने अदालतों में जमानत याचिका दायर की, लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

Leave a Comment