नेशनल डेस्क। डिजिटल दौर में UPI ने लेन-देन को बेहद आसान बना दिया है। लेकिन अक्सर नेटवर्क या इंटरनेट न होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध है, जो खासतौर पर ग्रामीण और कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। यह सुविधा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई है, जो USSD तकनीक पर आधारित है। इसके जरिए बिना डेटा या वाई-फाई के भी सीधे मोबाइल नेटवर्क से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
अब इंटरनेट न होने पर भी UPI के जरिए भुगतान करना संभव हो गया है। डिजिटल लेनदेन को और सुलभ बनाने के लिए यह सुविधा खास तौर पर उन क्षेत्रों के लिए फायदेमंद है, जहां नेटवर्क की समस्या रहती है। यह सेवा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा USSD तकनीक के माध्यम से शुरू की गई है, जिससे बिना इंटरनेट के भी मोबाइल नेटवर्क के जरिए भुगतान किया जा सकता है। इस सुविधा की खास बात यह है कि इसके लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं होती और यह स्मार्टफोन के साथ-साथ सामान्य कीपैड फोन पर भी काम करती है।
ऐसे करें ऑफलाइन UPI पेमेंट:
मोबाइल से *99# डायल करें, फिर “Send Money” विकल्प चुनें। इसके बाद मोबाइल नंबर, UPI आईडी या बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें। सामने वाले का नाम कन्फर्म करने के बाद राशि डालें और UPI पिन दर्ज करते ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
ध्यान रखने योग्य बातें:
पेमेंट के लिए मोबाइल नंबर का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। साथ ही, UPI पिन किसी के साथ साझा न करें और जानकारी भरते समय सावधानी बरतें। यह सुविधा डिजिटल भुगतान को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे इंटरनेट न होने पर भी लेनदेन में रुकावट नहीं आएगी।







