best news portal development company in india

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप; 7 श्रद्धालुओं की मौत

SHARE:

कानपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डोरमा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से पीछे से जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी थे। वे कड़ा धाम शीतला माता मंदिर में रामनवमी के अवसर पर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। श्रद्धा से भरी यह यात्रा हादसे में बदल गई। हादसे के समय पिकअप में महिलाएं और बच्चे सहित करीब 25 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखचे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। राहत और बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पिकअप की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Comment