best news portal development company in india

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

SHARE:

सिंगरौली। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सासन चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर (क्रमांक MP66A5734) ग्राम सरईझर स्थित परास पानी नदी से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इसी दौरान पावरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 439RE8 मौके पर पहुंचा, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जांच में रेत का परिवहन अवैध पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर (कीमत लगभग 6 लाख रुपए) और ट्रॉली में भरी रेत (कीमत लगभग 5 हजार रुपए) समेत कुल 6.05 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment