best news portal development company in india

चोरों का अजीब कारनामा: नगदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

SHARE:

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी को हाथ तक नहीं लगाया और केवल गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए।

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर की गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार देर रात चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी को छोड़ते हुए केवल गैस सिलेंडर चोरी कर लिए, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। शुक्रवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने मनोज फास्टफूड और जगदीश एग्रो को निशाना बनाते हुए वहां से गैस सिलेंडर पार कर दिए, जबकि अन्य सामान और नगदी सुरक्षित मिले। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यहां करीब 60 से अधिक दुकानें संचालित होती हैं और कई परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी है, ऐसे में चोरी की यह घटना व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। संघ के सदस्य रमेश वर्मा ने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चौपाटी में सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं और कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

दुकानदार जगदीश शाह और मनोज चौधरी ने बताया कि सिलेंडर चोरी होने से उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ा है और दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment