best news portal development company in india

गंगा में नहाते समय चार बच्चे डूबे, दो की मौत, दो लापता

SHARE:

प्रयागराज। जिले के यमुना नगर क्षेत्र के मांडा थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यमुना नगर के मांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, बामपुर गांव के चार बच्चे सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान गहराई में जाने से चारों डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि कुणाल (12) और दीपक (17) के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं निहाल (10) और कमलेश (10) की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। मांडा थाना प्रभारी माधव प्रसाद त्रिपाठी और भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment