सिंगरौली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड बैढ़न के आदर्श ग्राम कांजी में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल स्रोतों के पुनर्जीवन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत विकासखंड बैढ़न के आदर्श ग्राम कांजी में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसके साथ ही परंपरागत विधि से वृक्ष पूजन और जल पूजन कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं नवांकुर संस्था ‘शिव संस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी’ के संवादक श्रीनिवास श्रीवास्तव, परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता एवं शिक्षिका पूजा तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए।







