सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सूदा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की हत्या कर दी।
जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूदा में मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक भुलाई पुत्र सुखदेव कौल (लगभग 60 वर्ष) हैं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उनका पुत्र दयाराम कौल नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।







