सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का तत्परता से निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों के त्वरित निपटारे पर जोर देते हुए राजस्व प्रकरणों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई से जुड़े मामलों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने की बात कही।
सरई में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर को लेकर सीईओ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि चिन्हित मरीजों का नियमित फॉलोअप कर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में दिव्यांगों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने, स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय निर्माण, तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वनाधिकार प्रकरणों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।







