best news portal development company in india

देवसर महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर छात्रों को किया गया प्रेरित

SHARE:

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय देवसर में आयोजित विशेष संपर्क कक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्यापन और मासिक कार्यों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वहीं प्रभु दयाल दाहिया, विकासखंड समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने जल संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

शासकीय महाविद्यालय देवसर में आयोजित विशेष संपर्क कक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्यापन एवं मासिक कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभु दयाल दाहिया, विकासखंड समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने जल संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को व्यवहारिक रूप देते हुए महाविद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने पेड़-पौधों को जल अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, अम्बरीष कुमार पाठक, सियाराम जायसवाल, संगम शुक्ला सहित नवांकुर संस्था सेक्टर धौहनी और संकल्प जन कल्याण शिक्षा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment