best news portal development company in india

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

SHARE:

जालौन।  जिले के उरई क्षेत्र में रविवार सुबह झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरसी मोड़ स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

उरई क्षेत्र के चौरसी मोड़ स्थित एक मंदिर में रविवार सुबह एक युवक द्वारा शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज कुमार ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के नालंदा का निवासी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। घटना के बाद मंदिर में नया शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Leave a Comment