best news portal development company in india

कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

SHARE:

कानपुर। जिले  के अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा फैल गया।

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई इस भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कानपुर से औरैया जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रेष्ठ केसरवानी और गौरव शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Leave a Comment