best news portal development company in india

चलती कार में लगी आग, कूदकर बची दो लोगों की जान

SHARE:

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह कार मोहम्मद हसन रूमी की है।

देखे वीडियो-

जाजमऊ थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। यह कार मोहम्मद हसन रूमी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ईद के मौके पर उनके रिश्तेदार कार लेकर निकले थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। कार में सवार दोनों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। आसपास मौजूद लोगों ने भी तुरंत मदद करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही स्थिति काफी हद तक संभाल ली। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Comment