मंडला। जिले के कालपी क्षेत्र से इस समय एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के कालपी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। कालपी-भैंसवाही मार्ग पर स्थित एक जर्जर पुल से मोटरसाइकिल नीचे गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चारों युवक पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही निवास और बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।







