सूरज कुमार
सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संत रविदास मोहल्ला में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है। मोहल्ले में शराब की बोतलें बिना किसी रोक-टोक के बेची जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संत रविदास मोहल्ला में शराब कारोबारी बिना किसी भय के अवैध शराब का कारोबार संचालित कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संत रविदास मोहल्ला में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। यहां खुलेआम शराब की बोतलों की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मोहल्ले में सक्रिय शराब कारोबारी बिना किसी भय के अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध शराब की बढ़ती उपलब्धता का सबसे ज्यादा असर क्षेत्र की युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। नशे की लत के कारण युवा गलत दिशा में जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं।







