best news portal development company in india

सिंगरौली में सख्त प्रशासनिक निर्देश: गैस कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी, HPV टीकाकरण तेज करने के आदेश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले में घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई और वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले की विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगातार निगरानी रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को गैस एजेंसियों के गोदामों का नियमित औचक निरीक्षण करने तथा प्रतिदिन सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को निर्धारित समय में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूलों और छात्रावासों में पढ़ने वाली छात्राओं का टीकाकरण कराने और अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

19 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जल संरचनाओं के चिन्हांकन, पुनर्जीवन और नई संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रम विभाग को औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने और लेबर कोड का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तक और गणवेश उपलब्ध कराने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment