best news portal development company in india

अफीम की खेती को मक्का बताने पर कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड

SHARE:

दुर्ग।  जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई समोदा गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में की गई है, जिससे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार जिस खेत में अफीम की खेती हो रही थी, उसे कृषि विभाग की ओर से मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट भेजी गई थी। मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और समोदा की पटवारी अनिता साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था। जांच में पाया गया कि विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत को मक्का का प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था, जबकि वहां धान की खेती हो रही थी। शासन को गुमराह करने के लिए खेत का स्थान बदलकर रिपोर्ट तैयार की गई और प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रिपोर्ट में मक्का के खेत की फोटो अपलोड करने के लिए दूसरे किसान को खड़ा कर तस्वीर खींची गई थी, जबकि उसी क्षेत्र के पीछे अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment