सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने बैढ़न तालाब और हर्रई पश्चिम स्थित गायत्री मंदिर के पास बने तालाब का निरीक्षण कर उनके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों तालाबों के आसपास आवश्यक सुविधाएं विकसित करने और क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने बैढ़न तालाब और हर्रई पश्चिम स्थित गायत्री मंदिर के समीप बने तालाब का निरीक्षण कर उनके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों तालाबों के आसपास सुविधाओं का विस्तार कर क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा।
आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि बैढ़न और हर्रई तालाब के चारों ओर गुणवत्तापूर्ण स्टोन पिचिंग कराई जाए और सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाए। साथ ही रात के समय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारों ओर हाईमास्ट लाइटें लगाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने तालाबों की सुंदरता बढ़ाने के लिए फाउंटेन लगाने के साथ ही सुबह-शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और नागरिकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा तालाब के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए डस्टबिन लगाने को भी कहा गया।







